ताजमहल ही नहीं आगरा में ये भी हैं फेमस


Bhagya Shri Singh
2022-01-28,15:12 IST
www.herzindagi.com

    आगरा में ताजमहल के अलावा ऐसे कई मुगलकालीन मशहूर और पुराने मकबरे, स्मारकें, महल मौजूद हैं, जो आज दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

आगरा की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतें

    शाहजहां ने आगरा में ताज महल के अलावा भी कई ऐसी इमारतें बनवाई हैं जिसके कारण यह एक फेमस पर्यटन स्थल है। जानें इनके बारे में।

ताज महल

    शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताज महल बनवाया था। ये 7 अजूबों में से एक है।

दीवान-ए-आम

    आगरे के किले में लाल बलुआ पत्थरों से बना दीवान-ए-आम 49 नक्काशीदार खंभों पर टिका है। इस सभागार में शाहजहां प्रजा की परेशानियां सुनता था।

दीवान-ए-खास

    दीवान-ए-खास भी आगरे के किले में ही बना है। शाहजहां यहां मुगल सल्तनत के अधिकारियों, अन्य राजाओं और राजदूतों के साथ विचार विमर्श करता था।

शीश महल

    शाहजहां ने शीश महल को तुर्की हमाम के रूप में बनवाया था। इस खूबसूरत महल में महिलाएं कपड़े बदलती थीं और स्नान करती थीं।

नगीना मस्जिद

    शाहजहां ने आगरा के किले में नगीना मस्जिद का निर्माण कराया था। यहां शाही खानदान के लोग नमाज अदा करते थे। महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था थी।

मोती मस्जिद

    संगमरमर की बनी मोती मस्जिद काफी खूबसूरत है। शाहजहां की बनवाई गई ये मस्जिद चांदनी रात में मोती की मानिंद चमकती है।

शाह बुर्ज

    शाह बुर्ज को समन बुर्ज भी कहा जाता है। शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में इस अष्टभुजाकार बुर्ज का निर्माण कराया था।

जामा मस्जिद

    शाहजहां ने बेटी शाहजा़दी जहांआरा बेगम के लिए जामा मस्जिद का निर्माण कराया था। लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनी ये सुंदर मस्जिद काफी बड़ी है।

मच्छी भवन

    शाहजहां ने मच्छी भवन का निर्माण मछली पालन के लिए करवाया था। माना जाता है कि यहां सोने की मछलियां भी पाली जाती थीं।

खास महल

    आगरा के किले में मौजूद यह खूबसूरत महल शाहजहां की आरामगाह था। सफेद संगमरमर से बना ये महल निहायत ही खूबसूरत है।

शाहजहां द्वारा बनवाई गई इमारतें

    अगर आप कभी आगरा घूमने आएं तो मुगल बादशाह शाहजहां की बनवाई गई इन खूबसूरत इमारतों को जरूर देखें।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें