महाबलेश्वर में लें एडवेंचर का मजा
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
महाबलेश्वर दुनिया के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। हमेशा से यह पहाड़ी शहर अपने दिलकश नजारों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद रहा है।
यह महाराष्ट्र के सतारा जिले के पश्चिमी घाट में स्थित है। इसकी मनोरम सुंदरता, नदियों, झरनों, प्राचीन मंदिर, जंगल व पहाड़ियों के लिए यह मशहूर है।
भगवान शिव मंदिर
महाबलेश्वर में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है, जिसे 16 वीं सदी में स्थापित किया गया है। इस मंदिर के वास्तुकला को देख आप दंग रह जाएंगे।
बेबींगटन प्वाइंट
महाबलेश्वर में बेबींगटन प्वाइंट पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां से आप महाबलेश्वर की नेचुरल खुबसूरती को निहार सकते हैं।
चाइनामैन फॉल
चाइनामैन फॉल को देखने पर आत्मिक शांति का एहसास होता है। यहां से पास में स्थित कोयना घाटी का शानदार दृश्य भी दिखाई देता है। इस झरने का पानी बेहद साफ है।
एडवेंचर एक्टिविटीज
यह जगह घूमने के अलावा कई एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी फेमस है। आइए जानें इन एक्टिविटीज के बारे में-
तपोला एक्टिविटी-
अगर आप एडवेंचर के दीवाने हैं और नेचर लवर्स भी हैं तो महाबलेश्वर के जंगलों में बसा तपोला गांव देखने जरूर जाएं। यहां की रोमांचक एक्टिविटीज से आप पुलकित हो उठेंगे।
ट्रैकिंग-
महाबलेश्वर के तपोला मे आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इस गांव में और भी कई रोमांचक एक्टिविटीज कर सकते हैं।
जिप लाइनिंग
अगर आप महाबलेश्वर जा रहे हैं तो वहां की जिप लाइनिंग एक्टिविटी जरूर ट्राई करें। रोमांच से भरी यह गतिविधि आपको जरूर पसंद आएगी।
रॉक क्लाइंबिंग
महाबलेश्वर में रॉक क्लाइंबिंग सबसे मजेदार एक्टिविटीज में से एक है। अगर आपको रोमांच से भरी एक्टिविटीज पसंद है तो यह जरूर ट्राई करें।
टैंडम जंप
यह एक प्रकार की पैराग्लाइडिंग है, जिसे आप अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल कर सकते हैं। इस गतिविधि के दौरान एक प्रशिक्षित गाइड साथ में होता है।
वॉटर एक्टिविटीज
महाबलेश्वर में वॉटर रैपलिंग और अन्य जल एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं। यहां रैपलिंग के अलावा वाटर जोरबिंग का आनंद ले सकते हैं।
कयाकिंग
महाबलेश्वर में रोमांचक साहसिक खेलों में से एक कयाकिंग है। यह बहुत मजेदार खेल है। इसमें ट्रेनर आपको ट्रेनिंग भी देगा।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ट्रैवल से जुड़ी ऐसी अन्य जानकारियों के लिए क्लिक करें herzindagi.com