भारत की 8 सबसे ठंडी जगह
Sahitya Maurya
2023-01-12,14:02 IST
www.herzindagi.com
भारत की इन जगहों पर ठंड इस कदर पड़ती है कि 1 सेकंड के अंदर गर्म से गर्म पानी भी बर्फ की तरह जम जाता है। इंसान की हड्डियां तक कांप उठती हैं।
सियाचिन ग्लेशियर
भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास स्थित सियाचिन ग्लेशियर हिमालय और पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला में मौजूद भारत की सबसे ठंडी जगह है। सर्दियों में यहां का तापमान लगभग -17 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है।
लेह लद्दाख
काराकोरम पर्वतमाला में मौजूद लेह लद्दाख भी भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। ठंड के मौसम में यहां का तापमान लगभग -10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है।
रोहतांग दर्रा
समुद्र तल से लगभग 40 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद रोहतांग दर्रा में इस कदर ठंड पड़ती है कि इंसान 2 मिनट में बर्फ की तरह जम सकता है।
स्पीति घाटी
हिमालय में बीच में मौजूद स्पीति घाटी भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां जनवरी के महीने में इस कदर बर्फ पड़ती है कि गर्म पानी भी कुछ सेकंड में बर्फ हो जाता है।
कारगिल
कारगिल भारत के लद्दाख केन्द्रशासित प्रदेश के करगिल जिले में स्थित एक नगर है। -10, -15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में यहां हमेशा भारतीय जवान तैनात रहते हैं।
सेला दर्रा
भारत के अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में मौजूद सेला दर्रा भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। 13 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद सेला दर्रा में तापमान हमेशा माइनस में ही रहता है।
द्रास
द्रास के बारे में कहा जाता है कि यहां भीषण गर्मी में भी हड्डियों को कंपा देने वाली ठंड पड़ती है। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान लगभग -10 डिग्री सेल्सियस से भी कम होता है।
नॉर्थ-सिक्किम
पूर्व-भारत में शामिल सिक्किम एक ऐसा राज्य है जहां नॉर्थ-सिक्किम में सबसे अधिक ठंड पड़ती है। साल के हर महीने में यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य ट्रेवल की स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://www.herzindagi.com/amp-stories