भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इस बात की पुष्टि करना संभव नहीं है मगर, भारत में ऐसी कई जगह है जिन्हे हॉन्टेड प्लेस का दर्जा दिया गया है। आइए इन जगहों के बारे में जानें।
#1 भानगढ़
भारत की डरावनी जगहों में से एक है भानगढ़ का किला। यहां पर भारतीय पुरातत्व विभाग का बोर्ड भी लगा है जिसमें साफ लिखा है शाम होने के बाद और सुबह होने से पहले किले में प्रवेश करना वर्जित है।
#2 पुणे का शनिवारवाडा
पेशवाओं का किला शनिवारवाडा पुणे शहर के बीचोंबीच है। बावजूद इसके लोग यहां पर रात में आने से डरते हैं। इतिहास की माने तो इस किले में राजकुमार नारायण की हत्या करवाई गई थी और तब से यहां उनकी आत्मा भटकती है।
#3 पिसावा के जंगल
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के पास पिसावा नाम का गांव है। ऐसा कहा जाता है इस गांव के आस-पास के जंगलों में विचित्र जीव पाए जाते हैं। लोग यहां घूमने तो आते हैं मगर, यहां से कोई भी चीज घर ले जाना घातक साबित हो सकता है।
#4 मेरठ का भूत बंगला
1947 से पहले यह अंग्रेज अफसरों का अस्पताल हुआ करता था। वर्ष 1947 के बाद से यहां न तो कोई रहता है न कोई आता है। रात में लोग इस बंगले के पास से गुज़रने में भी हिचकते हैं।
#5 कुलधरा गांव
राजस्थान के जैसलमेर शहर के नजदीक है कुलधरा गांव। यह पालीवाल ब्राहम्णों का गांव था जो बीते 170 सालों से वीरान पड़ा है।आज भी सैलानी यहां घूमने तो आते हैं मगर, रात में यहां कोई नहीं ठहरता।
#6 थ्री किंग्स चर्च, गोवा
कहते हैं कि गोवा के किंग्स चर्च में तीन पुर्तगाली राजाओं की आत्मा भटकती है। गोवा घूमने आए हैं तो इस चर्च को दिन में ही विजिट कर लें।
#7 जमाली-कमाली मस्जिद और कब्र -महरौली
यह मस्जिद दिल्ली के महरौली इलाके में है। यहां 16वीं शताब्दी के सूफी संत जमाली और कमाली की कब्र है। लोगों का विश्वास है कि यहां जिन्न रहते हैं।
थोड़ी हिम्मत जुटाएं और भारत की इन 7 भुतही जगहों पर घूमने आएं। यहां घूमने का अनुभव काफी रोमांचक हो सकता है। ऐसे ही और ट्रेवल आइडियाज और टिप्स के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।