By Anuradha Gupta
07 April 2020 www.herzindagi.com
भारत में ऐसे 5 रेलवे स्टेशन हैं जिन्हें हॉन्टेड माना गया है। आइए जानते हैं इन रेलवे स्टेशनों से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
#1
रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन
लोकेशन:कोलकता
‘Paradise of suicide’ नाम से प्रसिद्ध इस मेट्रो स्टेशन पर कई आत्महत्या के केस हुए हैं। यहां लोगों को अक्सर डरावनी, अस्पष्ट आकृतियां दिखाई देती हैं।
#2
बेगुनकोडोर ट्रेन स्टेशन
लोकेशन: पश्चिम बंगाल
यहां सफेद रंग की साड़ी पहने एक महिला अक्सर रेलवे ट्रैक पर घूमती हुई दिखाई देती है। भूत के डर के कारण यह रेलवे स्टेशन 42 सालों तक बंद रहा और 2009 में ही वापस पब्लिक के लिए खोला गया।
#3
डोंबिवली रेलवे स्टेशन
लोकेशन: मुंबई
लोगों का दावा है कि यहां रात में एक महिला अपनी ट्रेन का इंतज़ार करती देखी गई है।अक्सर ये महिला इस स्टेशन पर रोते हुए मिलती है।
#4
बड़ोग स्टेशन
लोकेशन: शिमला
ब्रिटिश रेलवे इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने डिप्रेशन के चलते पास की सुरंग में खुद को गोली मार ली थी। उनके शरीर को इसी जगह दफना दिया गया था तब से यह जगह हॉन्टेड है।
#5
द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन
लोकेशन: दिल्ली
कहा जाता है की इस स्टेशन पर एक गुस्सैल महिला की आत्मा घूमती है जो रात को गाड़ियों के पीछे भागती है और कई गाड़ियों की खिड़की खटखटाती भी है।
अगर आप ने अब तक केवल हॉन्टेड प्लेसेस के बारे में सुना और देखा नहीं है तो आप एक अनोखे अनुभव के लिए इन 5 हॉन्टेड रेलवे स्टेशन जरूर विजिट करें। ट्रेवल संबंधित और आइडियाज के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com