भारत के

5 शानदार

और शांत समुद्र तट

By Pooja Sinha 23 April 2020

समंदर की बड़ी-बड़ी लहरों को करीब से देखने और समुद्र तटों पर घूमने का मजा ही कुछ और है।

अगर आप ऐसे समुद्री तटों की सैर करना चाहते हैं जहां भीड़भाड़ नहीं है और हर तरफ शांति छाई हुई है तो आज हम आपको भारत के ऐसे ही 5 खूबसूरत बीचेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

#1 कालापत्थर बीच

लोकेशन: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

इस बीच में काले रंग की बड़ी-बड़े चट्टानें और दूर-दूर तक हरे रंग का पानी नज़र आता है। यहां के हरे-भरे जंगलों को निहारना आंखों को सुकून देता है।

#2 यारादा बीच

लोकेशन: आंध्र प्रदेश

यहां सूरज की रोशनी पड़ती है तो यह जगह सुनहरी सी नजर आने लगती है। अपनी इसी खूबसूरती की वजह से इसे गोल्डन बीच भी कहा जाता है।

#3 माल्पे बीच

लोकेशन: कर्नाटक

यहां से 15 किमी की दूरी पर एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम है सैंट मैरीज आइलैंड जो बड़ी-बड़ी बसाल्ट चट्टानों के लिए मशहूर है। यहां नारियल के पेड़ भी बहुत ज्यादा नज़र आते हैं, इसीलिए इसे कोकोनट आईलैंड भी कहा जाता है।

#4 तालासारी बीच

लोकेशन: उड़ीसा

यहां दूर-दूर तक ताड़ और नारियल के पेड़ और समंदर की विशाल लहरें नजर आएंगी। यहां का नाम ताड़ के पेड़ों की वजह से ही पड़ा। 'ताला' का शाब्दिक अर्थ 'ताड़' है और 'सारी' का अर्थ है 'पंक्ति'।

#5 काशिद बीच

लोकेशन: महाराष्ट्र

यह इलाका ना सिर्फ शहर के शोर-शराबे से दूर है, बल्कि यह सबसे साफ-सुथरे बीचेस में से एक है। यहां दूर-दूर तक नीला पानी और सफेद रंग की रेत नज़र आएगी और उन पर जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो नज़ारा देखने लायक होता है।

अगर आप शहर से भीड़भाड़ से दूर से शांत समुद्री बीचेज पर रिलैक्स करना चाहती हैं तो भारत के इन 5 बीचेस की सैर पर जरूर जाएं। ट्रेवल संबंधित और आइडियाज के लिए पढ़ते रहें

herzindagi.com