हिमाचल प्रदेश का यह छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां प्रकृति के रोमांचक नजारे दिखते हैं। यहां आप गोल्फ खेल सकती हैं और पाइन ट्रीज की खूबसूरती निहार सकती हैं।
चैल, हिमाचल प्रदेश
शांति और सुकून से भरपूर चैल में आप पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से निहार सकती हैं। आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' की शूटिंग चैल के रॉयल पैलेस में हुई थी।
कुफरी, हिमाचल प्रदेश
शिमला से 13 किमी आगे स्थित है हिमाचल की विंटर कैपिटल कुफरी। यहां बर्फीली ढलानों पर याक की सवारी की जा सकती है। यहां स्कीईंग का भी मजा लिया जा सकता है।
सोलन, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल का सबसे बड़ा शहर सोलन मशरूम फार्मिंग के लिए फेमस है। सोलन में पहाड़ के नजारों की खूबसूरती देखने के साथ यहां शॉपिंग का भी मजा उठाया जा सकता है।
शिमला, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां म्यूजियम, थिएटर और अंग्रेजों के समय की लॉजेज की सैर की जा सकती हैं।
लाहौल, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित जगह है लाहौल। यहां के मूल निवासी भूरी आंखो वाले होते हैं, जो मूलत: तिब्बतियों के वंश हैं। यहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म और उसके रीति-रिवाज मानते हैं।
नग्गर, हिमाचल प्रदेश
नग्गर हिमाचल प्रदेश में कुल्लू का एक पॉपुलर डेस्टिनेशन है। उत्तर पश्चिम घाटी वाले इस पहाड़ी इलाके में सेबों के बाग देखने में काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
जगाधरी, हरियाणा
यमुनानगर जिले के जुड़वां कस्बों का एक हिस्सा, जगाधरी शहर है। हाई क्वालिटी स्टील के उत्पादन के लिए मशहूर इस इलाके में कई प्राचीन मंदिर हैं। इनमें लठमार मंदिर, खेड़ा मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और मनसा देवी मंदिर प्रमुख हैं।
अम्बाला, हरियाणा
हरियाणा का छोटा सा शहर अंबाला दो नदियों गंगा और सिंधु को अलग करता है। यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। यह शहर एक ओर घग्गर नदी से सटा हुआ है, वहीं इसके दक्षिण में टांगड़ी नदी बहती है।
कसौली के इन Weekend Getaways की आप भी करें सैर। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें herzindagi.com