सफेद बालों से छुटकारा दिलाएगा यह घरेलू नुस्खा
Hema Pant
2023-02-02,17:18 IST
www.herzindagi.com
एक समय था जब सफेद बाल को बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब छोटी उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। हालांकि, मार्केट में इस समस्या के लिए कलर डाई मौजूद है लेकिन यह बालों को फायदा कम बल्कि नुकसान ज्यादा पहुंचाती हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप शहनाज हुसैन का यह नुस्खा आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं सफेद बालों पर कैसे करें अश्वगंधा का इस्तेमाल?
बाल क्यों होते हैं सफेद?
- मेलानिन की कमी के कारण बाल काले से सफेद होने लगते हैं।
- विटामिन बी 12, विटामिन सी और ई की कमी की वजह से बालों का रंग बदलने लगता है।
- गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स के कारण भी बाल सफेद हो जाते हैं।
क्या करें?
- 2-3 चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें।
- पाउडर में गर्म पानी डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका सफेद बालों के लिए नुस्खा।
कैसे करें इस्तेमाल?
- बालों को सेक्शन में डिवाइड करें।
- अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से स्कैल्प और पूरे बालों में लगा लें।
- आधे घंटे बाद बालों को वॉश कर लें।
अश्वगंधा के फायदे
अगर आपके बाल बेहद ज्यादा झड़ते हैं तो आप अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके उपयोग से बालों का झड़ना कम हो जाता है।
बाल हो जाते हैं स्ट्रॉन्ग
बालों को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए अश्वगंधा एक अच्छा विकल्प है। यह आपके बालों को डैमेज होने से बचाता है।
स्कैल्प को रखे साफ
स्कैल्प में इरिटेशन या किसी इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप अश्वगंधा का उपयोग कर सकती हैं।
बाल रहेंगे हेल्दी
बाल हेल्दी रहे इसके लिए आप महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं? इसके बजाय आपको बालों में अश्वगंधा लगाना चाहिए। यह आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करेगा।
अगर आपके भी बाल सफेद हो गए हैं तो आप शहनाज हुसैन द्वारा बताया गया यह नुस्खा आजमा सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।