तुलसी बढ़ाएगी आपकी खूबसूरती
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
भारतीय घरों में तुलसी का पौधा काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में यह पौधा हर घरों में आसानी से मिल जाता है। अपने धार्मिक महत्व के अलावा यह खूबसूरती के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के साथ बालों को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जाने इसके बेनिफिट्स व इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में-
पिग्मेंटेशन दूर करे
तुलसी के पत्तों के इस्तेमाल से स्किन पिगमेंटेशन को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच तुलसी के पेस्ट में आधा नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें।
त्वचा की नमी को रखे बरकरार
तुलसी त्वचा की नमी को बरकरार रखती है। इसके लिए एक कप तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें एक चम्मच दही और थोड़ा खीरा पीसकर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद मसाज करते हुए पानी से धो लें।
दाग-धब्बों को मिटाए
अगर आप के चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो इसे तुलसी की मदद से दूर किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों के पेस्ट में दूध की क्रीम मिला कर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लें।
चेहरे पर लाए निखार
चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं तो रोजाना तुलसी की पत्तियां लगाना फायदेमंद होगा। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाएं।
खुजली और जलन से दे राहत
अगर आपके चेहरे पर खुजली या जलन हो तो भी तुलसी की मदद से दूर हो सकती है। इसके लिए 1 चम्मच तुलसी का पेस्ट में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
डैंड्रफ दूर करे
तुलसी बालों का रूखापन और डैंड्रफ दूर करने में मदद करती है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर रोजाना बालों में लगाएं और फिर एक घंटे बाद सिर धो दें।
तुलसी के तेल
तुलसी के पेस्ट के अलावा तुलसी के तेल भी बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसे मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड का सर्कुलेशन सही रहता है और बाल मजबूत बनते हैं।
एंटीबायॉटिक प्रॉपर्टीज
तुलसी में एंटीबायॉटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बालों की गंदगी का जड़ से सफाया करती हैं और बालों की ग्रोथ में मदद करती हैं।
ग्रे होते बालों से छुटकारा
अगर बाल ग्रे हो रहे हैं तो तुलसी का पेस्ट लगाना चाहिए। इससे बाल काले हो जाते हैं और असमय सफेद नहीं होते। तुलसी को आंवला के साथ मिलाकर लगाने से भी ग्रे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
तुलसी का जूस पीएं
तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे बने जूस का रोजाने सेवन कर सकती हैं। इशसे स्किन के साथ ही बालों की हर समस्या दूर होगी।
तुलसी का इस्तेमाल
इस तरह तुलसी की पत्तियों का सही प्रयोग न सिर्फ आपके बालों की सुंदरता को निखार सकता है बल्कि स्किन की प्रॉब्ल्मस को भी दूर कर सकता है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com