लिप स्क्रब घर पर बनाएं
Smriti Kiran
2022-01-25,23:50 IST
www.herzindagi.com
सुंदर चेहरा और ऊपर से मुलायम, सुर्ख लिप किसी को भी आकर्षित कर सकता है, लेकिन सही देखरेख के आभाव में इसके रंग फीके पड़ने लगते हैं।
आइए आज हम बताएंगे घर पर लिप स्क्रब बनाने के तरीके, जो आपके लिप को मुलायम और खूबसूरत बनाए रखेंगे।
नारियल और शहद
नारियल तेल और शहद के मिश्रण में भूरी चीनी मिलाकर स्क्रब बनाएं और सर्कुलर मोशन में लिप पर दो से तीन मिनट तक मसाज करें।
मिंट लिप स्क्रब
नारियल के तेल में चीनी, पुदीने के तेल को मिक्स कर स्क्रब बनाएं और लिप पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं।
ब्राउन शुगर और शहद
ब्राउन शुगर और शहद के साथ कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की मिलाएं और इसे लिप पर लगाकर दो से तीन मिनट तक मसाज करें।
चॉकलेट लिप स्क्रब
कोको पाउडर, ब्राउन शुगर, शहद, ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा वनीला एक्स्ट्रैक्ट मिलाकर स्क्रब बनाएं और लिप पर स्क्रब करें।
दालचीनी
दालचीनी पाउडर, शहद और जैतून का तेल मिक्स कर लिप स्क्रब बनाएं। फिर हल्के हाथों से लिप पर 1 से 2 मिनट तक मसाज करें।
संतरे के छिलके
संतरे के सूखे छिलके का पाउडर, ब्राउन शुगर और बादाम का तेल मिलाकर लिप पर लगाएं। इसे कुछ देर तक मसाज करें। इसे वीक में 2 बार यूज करें।
कीवी और स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी और कीवी की प्यूरी में चीनी और ऑलिव ऑयल को मिक्स कर स्क्रब बनाएं और लिप पर कुछ देर तक मसाज करें।
कॉफी और शहद
एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर लिप पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में एक मिनट तक मसाज करें।
बादाम तेल
चीनी, शहद और बादाम तेल को मिलाकर लिप पर लगाएं और कुछ देर तक लगा रहने दें। इससे लिप हाइड्रेट बने रहेंगे।
गुलाब और दूध
गुलाब की पखुड़ियों को दूध के साथ अच्छे से मसलकर पेस्ट बनाएं और इसे लिप पर लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। फिर पानी से धो लें।
नींबू का लिप स्क्रब
चीनी, वैसलीन और नींबू को मिलाकर लिप पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे लिप के कलर में निखार आएगा।
ये लिप स्क्रब कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर आप भी स्क्रब करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com