बॉडी के मस्से छिपाने के टिप्स
Megha Jain
2023-02-28,14:53 IST
www.herzindagi.com
बॉडी पर तिल होना जितनी आम बात है। उतनी ही आम बात बॉडी पर मस्से होना भी है। ये मस्से होने से बॉडी की खूबसूरती खराब होती है। इसलिए, इन्हें हटाने के लिए लोग कई जतन करते हैं लेकिन, कामयाब नहीं होते। लेकिन, आज हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप बॉडी के मस्सों को छिपा पाएंगे -
प्याज
प्याज के पेस्ट को मस्से पर एक घंटे लगाकर छोड़ें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में असर दिखने लगेगा।
एप्पल विनेगर
कॉटन पैड को सेब के सिरके में डुबोकर मस्से पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। ऐसा कुछ टाइम तक करने से ये साफ होने लगेंगे।
लहसुन
बॉडी के मस्सों पर लहसुन की कलियों के पेस्ट को लगाकर छोड़ दें। ऐसा हफ्ते में दो-तीन बार करने से बॉडी के मस्से हटने लगेंगे।
अनानास का रस
मस्से हटाने के लिए ताजे अनानास के रस में रूई डुबोकर उन पर लगाएं। उसके कुछ घंटों बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपको बहुत फर्क दिखेगा।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे रात को सोने से पहले मस्सों पर लगाएं। सुबह उठकर उन्हें साफ कर लें। इससे मस्से हटने लगेंगे।
नींबू रस
आप मस्सों पर नींबू का रस लगा सकते हैं। आप नींबू को रूई की मदद से मस्से पर लगाएं। मस्से कुछ ही दिनों में हटने लगेंगे।
केले का छिलका
रात को सोने से पहले केले के छिलके को मस्सों पर रखकर उस पर कपड़ा बांध लें। ऐसा करने से बॉडी के मस्से साफ होने लगेंगे।
अगर आप भी बॉडी के मस्सों से परेशान हैं तो, इन उपायों को जरूर आजमाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com