नेचुरल हेयर कलर कैसे बनाएं?


Hema Pant
2023-02-27,19:29 IST
www.herzindagi.com

    बालों को कलर करने के लिए बाजार में डाई मिलती हैं, लेकिन इनमें काफी केमिकल होता है। इनका इस्तेमाल करने से बाल एक समय बाद खराब होने लगते हैं। क्या आप जानती हैं कि आप बालों को नेचुरल चीजों की मदद से भी कलर कर सकती हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों को तीन चीजों से कलर करने का तरीका बताएंगे।

कॉफी आएगी काम

  • सबसे पहले कॉफी बीन्स को मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  • अब एक स्ट्रॉन्ग कॉफी बनाएं।
  • अब 2:1 रिशियो के हिसाब से कंडीशनर में कॉफी मिला लें।
  • लीजिए तैयार बै नेचुरल हेयर कलर डाई।

गाजर से बनाएं रंग

  • गाजर को धोकर छिल लें।
  • अब मिक्सी में गाजर को पीसकर रस निकाल लें।
  • गाजर के जूस में ऑलिव या नारियल का तेल मिलाएं।
  • गाजर के जूस से बना यह रंग आपके बालों को ऑरेंज कलर देगा।

चुकंदर

  • सबसे पहले 4-5 चुंकदर का रस निकाल लें।
  • अब इसमें 3-4 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
  • लीजिए तैयार है आपका रेड हेयर कलर।

मेहंदी

  • एक बड़े बर्तन में 5-6 चम्मच मेहंदी डालें।
  • अब इसमें 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और पानी डालें।
  • इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • मेहंदी को रातभर सेट होने के लिए रख दें।
  • अगली सुबह मेहंदी में 1 अंडा और 1 चम्मच दही मिलाएं।
  • लीजिए बन गया नेचुरल हेयर कलर।

कैमोमाइल

  • कैमोमाइल फूल को कुछ देर पानी में उबाल लें।
  • पानी को ठंडा कर लें और फिर छान लें।
  • लीजिए बन गया नेचुरल हेयर कलर।

इन बातों का रखें ध्यान

    बालों को कलर करने के बाद रोजाना न धोएं। इससे बालों का रंग जल्दी हटने लगेगा।

हीट स्टाइलिंग

    आपको अपने बालों को रोजाना स्टाइल नहीं करना चाहिए। यानी बालों में हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करें।

    आप भी इन चीजों से घर पर ही कलर बना सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे herzindagi.com से।