आइब्रो को घना और डार्क बनाने के घरेलू उपाय
Nikki Rai
2023-03-17,10:49 IST
www.herzindagi.com
परफेक्ट आइब्रो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। घनी आईब्रो आपकी आंखों को ब्राइट बनाती हैं और आपका चेहरा अधिक आकर्षक और बोल्ड दिखता है। ऐसे में आइब्रो को घना और डार्क बनाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं-
कच्चा दूध
दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी आईब्रो अधिक घनी होगी।
मेथी के दाने
मेथी के दानों को 1 कप पानी में डालकर रात के समय भिगो दें और सुबह इसे पीसकर आइब्रो पर 10 मिनट तक लगाएं। आपकी भौहें घनी बनेंगी।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को उंगलियों की मदद से दिन में दो बार हल्की मसाज आईब्रो पर करें। ये बहुत असरदार उपाय है।
जैतून का तेल
रोज रात को सोने से पहले जैतून का तेल भौहों पर लगाएं और 5 से 10 मिनट हल्की मसाज करें।
नारियल तेल
रोज दो बार आईब्रो पर नारियल तेल लगाएं और मसाज करें। जल्द ही ये मोटी और काली हो जाएंगी।
प्याज का रस
प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। हर रोज दिन में एक बार प्याज का रस आईब्रो पर लगाने से ये जल्दी काली और घनी बनती हैं।
रखें ध्यान
चेहरा साफ करने के लिए माइल्ड सोप का प्रयोग करें वरना आई ब्रो हेयर झड़ सकते हैं। ये एक बहुत ही आम समस्या बनती जा रही है।
आप भी इन उपायों से घनी और डार्क आइब्रो पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com