ये नुस्खे आजमाएं, लव बाइट के निशान हटाएं


Hema Pant
2023-02-01,15:05 IST
www.herzindagi.com

    लव बाइट से तो आप वाकिफ होंगे ही? यह शरीर के किसी अंग पर तेज से बाइट करने की वजह से होता है। इसके कारण कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग हिक्की के निशान को हटाने के उपाय ढूंढते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप लव बाइट के निशान से छुटकारा पा सकती हैं।

बर्फ आएगी काम

    आप बर्फ की मदद से लव बाइट के निशान हटा सकती हैं। बर्फ को डायरेक्ट निशान पर न लगाएं। आपको एक साफ रूमाल में बर्फ को लपेटना है और फिर इसका उपयोग करें।

एलोवेरा जेल

    अगर लव बाइट का निशान हटाना है तो आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। थोड़े से एलोवेरा जेल को निशान वाली जगह पर लगाएं और रब करें। करीब 10 मिनट बाद इसे साफ कर लें। दिन में कम से कम 2-3 बार इसके उपयोग से निशान हटने लगेगा।

कोको बटर

    कोको बटर की मदद से भी आप लव बाइट के निशान को हल्का कर सकती हैं। कोको बटर को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें।

केले का छिलका

    केले के छिलके में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो चोट के निशान को कम करने में मदद करते हैं। पके हुए केले के छिलके को हिक्की के निशान पर तब तक रगड़ें जब तक कि इसका रंग भूरा न हो जाए।

फाउंडेशन

    यह बात हम सभी जानते हैं कि फाउंडेशन और कंसीलर से चेहरे के दाग छुपाए जाते हैं। इसी तरह अगर आप इंस्टेंट हिक्की के मार्क को हल्का करना चाहती हैं तो इस पर फाउंडेशन लगाएं। ऐसा करने से निशान नहीं दिखेगा।

मसाज करें

    वैसलीन या किसी क्रीम की मदद से निशान वाली जगह पर मसाज करें। ऐसा करने से निशान हल्का होने लगेगा। आप इस प्रक्रिया को दिन में 3-4 बार कर सकती हैं।

टूथपेस्ट

    टूथपेस्ट की मदद से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। बस आपको थोड़ा सा टूथपेस्ट लेना है और इसे निशान पर लगा दें।

    ये थे लव बाइट के निशान को हल्का करने के लिए नुस्खे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।