लंबे नाखून पाना है आसान, करें ये काम
Hema Pant
2023-02-02,19:28 IST
www.herzindagi.com
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम नाखून करते हैं। कई बार नाखूनों की ग्रोथ रूक जाती है। अगर आपको भी लंबे नाखून पसंद है तो आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं लंबे नाखूनों के लिए क्या करना चाहिए।
संतरे का जूस
लंबे नाखून के लिए विटामिन सी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको संतरे का जूस चाहिए होगा। अपने नाखूनों को इस जूस में कुछ देर भिगो कर रखें। अब अपने हाथों को वॉश कर लें। रोजाना ऐसा करने से आपके नाखून लंबे होने लगेंगे।
नारियल का तेल दिखाएगा कमाल
1 छोटा चम्मच नारियल के तेल में 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को रातभर अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ दें।
एलोवेरा जेल लगाएं
1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल में 10 बूंद जैतून के तेल की मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाकर रब कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका उपयोग करने से नाखूनों की ग्रोथ होने लगेगी।
लहसुन
लंबे नाखून के लिए आपको लहसुन की कली को नाखून पर रगड़ना होगा। यह अच्छे और लंबे नाखूनों के लिए सबसे कारगर घरेलू उपाय है। अगर आप रोजाना लहसुन को नाखून पर रगड़ेंगी तो आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा।
नींबू का करें उपयोग
3 चम्मच ऑलिव ऑयल में नींबू का रस मिलाएं और इसे गैस पर थोड़ा सा पका लें। अब इसका इस्तेमाल अपने नाखूनों पर करें।
सावधानियां
अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखूनों की ग्रोथ न रूके तो आपको ऐक्रेलिक और जेल मैनीक्योर नहीं करवाना चाहिए। यह आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
नेल पेंट को कहें नो
आपको अपने नाखूनों पर लंबे समय तक नेल पेंट नहीं लगानी चाहिए। इससे आपके नाखूनों को सांस लेने में परेशानी होती है।
लंबे नाखूनों के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।