खूबसूरत बालों के लिए बनाएं ये फ्रूट हेयर पैक
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
गिरते बालों की हो समस्या या फिर असमय बालों का झड़ना, आजकल लगभग सभी बालों की इन समस्याओं से परेशान हैं।
इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप फ्रूट से बने हेयर पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानें घर पर इन फ्रूट हेयर पैक को कैसे बना सकती हैं-
केला और अंडा हेयर पैक
दो केले, एक अंडा की जर्दी, एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं। इससे बालों की चमक बनी रहती है और बालों का झड़ना भी कम होता है।
केला, शहद व दही हेयर पैक
केले को मैश करके उसमें शहद, दही और नींबू का रस मिलाएं और बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद इसे धो लें। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
केला व जैतुन तेल हेयर पैक
केले को मैश करके उसमें 2-3 बड़े चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और बालों व स्कैल्प पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसे वीक में दो बार ट्राई करें।
एवोकाडो और नारियल तेल हेयर पैक
एक पके हुए एवोकाडो का बीज और छिलका निकालकर मैश कर लें और उसमें 2-3 टेबल स्पून नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों में लगाएं।
पपीता और दही हेयर पैक
एक पका पपीता को मैश करें और उसमें ताजा दही को मिक्स करके एक पेस्ट बनाएं और पूरे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। लगभग 30 से 40 मिनट बाद इसे धो लें।
स्ट्रॉबेरी और संतरे का रस हेयर पैक
स्ट्रॉबेरी को मैश करके उसमें 1-2 टेबलस्पून संतरे का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को पूरे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
स्ट्रॉबेरी और अंडे का हेयर पैक
10 से 15 स्ट्रॉबेरीज को पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इसमें अंडे का पीला भाग और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें मिलाकर बालों में लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
स्ट्रॉबेरी और शहद हेयर पैक
1 कप स्ट्रॉबेरी पेस्ट में एक चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल मिक्स करके पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं। लगभग आधा घंटा बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
संतरे का रस और नारियल का तेल
2-3 बड़े चम्मच संतरे के रस को एक बाउल में निकालें और उसमें बराबर मात्रा में नारियन तेल मिक्स करें। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें और 20 से 30 मिनट बाद शैम्पू से धो लें।
दही और संतरे का हेयर पैक
एक कप खट्टा दही में एक संतरे का पल्प और एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और इस मिश्रण को बालों में जड़ तक लगाएं। लगभग एक घंटा बाद वॉश कर लें।
सलाह
यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी विशेष तरह की जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें।
यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर करें। साथ ही इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें herzindagi.com