फ्रिजी बालों के लिए टिप्स


Hema Pant
2023-03-02,19:23 IST
www.herzindagi.com

    फ्रिजी बाल देखने में बेहद बेकार लगते हैं, क्योंकि यह उड़े-उड़े रहते हैं। बालों को सुंदर और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको फ्रिजी बालों का कारण, हेयर केयर टिप्स और घरेलू उपाय बताएंगे।

फ्रिजी हेयर के कारण

    हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बाल फ्रिजी हो जाते हैं। साथ ही अगर आप गर्म पानी से बाल धोती हैं तो इससे आपके बाल फ्रिजी हो सकते हैं।

फ्रिजी बालों के लिए मास्क

  • 1/4 कप बादाम का तेल में 1 कच्चा अंडा डालें।
  • अब इसे मिक्स कर लें।
  • बालों को अच्छे से सुलझाकर कंघी करें और सेक्शन में बांट लें।
  • अब ब्रश की मदद से इस मास्क को स्कैल्प और बालों में लगाएं।
  • मास्क को बालों में आधे घंटे तक लगा रहने दें।
  • अब अपने बालों को नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें।

इस मास्क के फायदे

    अंडा बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इस मास्क में अंडा मिलाया गया है। इस मास्क को लगाने से आपके बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।

बाल हो जाएंगे लंबे

    अगर आपके बालों की ग्रोथ रूक गई है तो आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडा का पीला भाग बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

शाइनी बाल

    केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपके बालों की शाइन कम हो गई है तो ऐसे में आपको किसी शैंपू या क्रीम के बजाय अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए।

हेयर केयर रूटीन

    बालों में तेल लगाएं और फिर ग्लिसरीन वाले शैंपू से हेयर वॉश करें।

कंडीशनर का करें उपयोग

    इसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। इस स्टेप को बिल्कुल भी स्किप न करें। कंडीशनर के उपयोग से बाल फ्रिजी नहीं होते हैं।

    फ्रिजी बालों के लिए आप ये उपाय अपना सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ।