दुल्हन के बक्से में होनी ही चाहिए ये चीजें
Bhagya Shri Singh
www.herzindagi.com
हर दुल्हन की मेकअप किट में ये जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए ताकि उसे नए घर में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
पैड्स
दुल्हन के बक्से में पैड्स जरूर होने चाहिए ताकि नए घर में पीरियड्स आने पर परेशानी ना हो।
दवाइयां
डेली नीड्स वाली दवाइयां जैसे बुखार, पेट दर्द और सिर दर्द जैसी भी दुल्हन के बक्से में शामिल करनी चाहिए।
परफ्यूम
परफ्यूम भी ब्राइडल ट्रूजो का अहम हिस्सा है। इसे भी दुल्हन के बक्से में जरूर शामिल करना चाहिए।
लिंगरी
दुल्हन के बक्से में फैंसी और डेली वियर वाली लिंगरी भी होनी चाहिए।
पिन
बॉबी पिन से लेकर सेफ्टी पिन तक दुल्हन के वैनिटी बैग में जरूर होना चाहिए।
वेट वाइप्स
जब फेस वॉश का समय न हो या फ्रेश होने का समय न हो तो वेट वाइप्स दुल्हन के लिए काफी हेल्पफुल होते हैं।
हैंड क्रीम
दुल्हन को अपने पर्स में कोई अच्छी हैंड क्रीम भी रखनी चाहिए। इससे हाथ सॉफ्ट रहेंगे और भीनी भीनी खुश्बू भी आती रहेगी।
सैनेटाइजर
कोरोना काल में सैनेटाइजर बैग में होना बेहद जरूरी है। ऐसे में इसे साथ जरूर रखें।
नेल पेंट
उखड़े हुए नेल पेंट से कई बार हाथों का लुक काफी खराब लगता है। ऐसे में नेल पेंट जब खराब हो जाए तो इसे तुरंत लगा लें।
फाउंडेशन
फेस टोन से मैच करता फाउंडेशन या बीबी या सीसी क्रीम दुल्हन के ट्रूजो में होनी ही चाहिए।
कॉम्ब
कंघी या कंघा भी दुल्हन के बक्से में जरूर होना चाहिए। इससे बालों को आसानी से सेट किया जा सकता है।
बैंड
clutter या बैंड भी दुल्हन के बक्से में रखी जाने वाली बेसिक चीजें हैं जोकि काफी जरूरी होती हैं।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें