हमारे चेहरे पर उम्र का असर सबसे पहले आंखों के नीचे दिखने लगता है। आंखों के आस-पास की स्किन बहुत जल्दी ढीली पड़ने लगती है।
भले ही चेहरे पर हम बहुत कुछ कर लें, लेकिन फिर भी आंखें तो उम्र का राज़ खोल ही देती हैं। ऐसे में क्यों न कुछ उपाय किए जाएं ताकि आंखों के आस-पास की स्किन टाइट हो सके।
सबसे जरूरी है कुछ नेचुरल और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर चीज़ों को चेहरे पर लगाना। आज हम आपको ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताते हैं।
# एलोवेरा का इस्तेमाल
आंखों के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी बहुत अच्छा हो सकता है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑस्किडेंट्स आंखों में झुर्रियां पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं।
क्या करें-
दिन में दो बार सुबह-शाम इसे लगाएं। आप इसे नहाने के बाद और सोने से पहले भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लगातार इसे लगाने से स्किन में ग्लो आएगा।
# खीरे का इस्तेमाल
डार्क सर्कल हो गए हैं या फिर आंखों के आस-पास झुर्रियां हैं तो खीरे का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद हो सकता है। ये आंखों को ठंडक देने में मदद करता है। गर्मियों में तो ये बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
क्या करें-
खीरे को कद्दूकस करें। उसे निचोड़ लें और उसका रस आंखों पर लगाएं। आप चाहें तो खीरे के रस के आइसक्यूब्स बनाकर उसे पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे स्किन टाइट होगी।
# ग्रीन टी- टी बैग्स का इस्तेमाल
ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। सूजी हुई आंखों को ठीक करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बहुत अच्छा ब्यूटी ट्रीटमेंट है।
क्या करें-
दो टी-बैग्स को गर्म पानी में दो मिनट के लिए रखें। इसके बाद 5 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रख दें। दोनों आंखों पर अब इन्हें रखें और थोड़ी देर बाद हटा दें। इससे आंखों को बहुत राहत मिलेगी और धीरे-धीरे इस ट्रीटमेंट से झुर्रियां भी कम होंगी।
# बादाम के तेल का इस्तेमाल
ड्राई स्किन वालों को अक्सर झुर्रियों और डार्क सर्कल की शिकायत हो जाती है। ऐसे में स्किन को टाइट रखने के लिए आप बादाम का तेल भी लगा सकती हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है।
क्या करें-
रात में थोड़ा सा बादाम तेल उंगलियों के टिप्स पर लगाकर आंखों के आस-पास मसाज करें। कम से कम 2 मिनट लगातार हल्के प्रेशर के साथ मसाज कर इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें।
# केले का इस्तेमाल
केला भी स्किन के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। जिस तरह से ये खाने के लिए अच्छा होता है वैसे ही ये स्किन को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देने के लिए भी अच्छा है।
क्या करें-
पके हुए केले से आंखों के आस-पास मसाज करें। ये स्किन को टाइट करने में मदद करेगा।