फूड
स्टाइल
ट्रेवल
By Anuradha Gupta
04 November 2020
www.herzindagi.com
बालों की ग्रोथ
के लिए पालक
पालक बालों की ग्रोथ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे आप घर पर ही 3 तरह के हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं।
पालक और नारियल के तेल का हेयर मस्क
इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करने से आपके स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाएगा।
सामग्री
2 कप पालक के पत्ते
1 कप नारियल का तेल
विधि
पालक के पत्तों को वॉश करें और उसे ब्लैंडर में तब तक पीसें जब तक एक स्मूद पेस्ट न तैयार हो जाए।
पिसी हुई पालक का रस निकाल लें। अब इस रस को नारियल के तेल के साथ मिलाएं और बालों की रूट्स पर लगाएं।
15 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करने के बाद 45 मिनट के लिए इस मिश्रण को बालों में लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद आप बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर लें।
पालक और शहद का हेयर मास्क
बाल बहुत ज्यादा डैमेज हो गए हों या फिर हेयर फॉल की समस्या हो रही हो, पालक, शहद और नारियल का तेल आपके बालों पर किसी मैजिक की तरह काम करेगा।
सामग्री
1 कप पालक के पत्ते
1 बड़ा चम्मच शहद
2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
विधि
पालक को साफ करें और फिर उबाल लें। इसके बाद आप उबली हुई पालक को पीस कर पेस्ट बना लें।
अब इसमें शहद और नारियल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों की लेंथ पर लगाएं।
1 घंटे बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें।
बालों की केयर करने के लिए और भी टिप्स जानना चाहती हैं तो पढ़ती रहें
herzindagi.com
Read More