बेदाग निखार के लिए घर पर बनाएं ये देसी उबटन


Nikki Rai
2023-02-23,11:30 IST
www.herzindagi.com

    पुराने वक्त से ही उबटन का इस्तेमाल बेदाग निखार के लिए किया जाता है। इसे प्राकृतिक और आयुर्वेदिक सामग्री के इस्‍तेमाल से बनाया जाता है। आप भी घर पर देसी उबटन बनाकर चेहरे का नूर बढ़ा सकती हैं। आइए जानें-

संतरे के छिलके का उबनट

    संतरे के छिलके का पाउडर, चावल का आटा, मुलेठी पाउडर और शहद के साथ पानी को अच्छे से मिला लें। इसे आप चेहरे पर शरीर पर भी लगा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

    इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक ड्राई होने तक अपने चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें और टॉवल की मदद से पोंछ लें।

बेसन का उबटन

    इसके लिए बेसन, आटा, हल्दी पाउडर और दही को अच्छे से मिलाकर उबटन बना लें। ये आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करेगा।

कैसे करें इस्तेमाल

    इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने के लिए अपने चेहरे पर छोड़ दें। इसके बाद पानी लगाकर चेहरे को एक्सफोलिएट करें। इसके बाद चेहरे को धो लें और तौलिए से पोंछ लें।

चंदन का उबटन

    ओट्स का आटा बनाएं, चंदन पाउडर, गुलाब पाउडर और एलोवेरा जैल के साथ पानी को मिलाकर अच्छा सा उबटन तैयार कर लें।

कैसे लगाएं

    इसे चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक रखें। इसके बाद आप अपना चेहरा धो सकती हैं। इसे आप पूरी बॉडी पर भी यूज कर सकते हैं।

उबटन के फायदे

    उबटन प्राकृतिक रूप से त्वचा को एक्सफोलिएट करने और चेहरे के बालों को हटाने या कम करने में मदद करता है। इसके स्किन के लिए कई और भी फायदे हैं।

    आप भी इन उबटन के इस्तेमाल से बेदाग स्किन पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com