एवोकाडो में छिपा है खूबसूरती का राज
Smriti Kiran
2022-01-25,23:05 IST
www.herzindagi.com
एवोकाडो एक ऐसा फल है, जिसके हेल्थ बेनिफिट्स हैं। साथ ही यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसे डाइट में शामिल करने के अलावा चेहरे पर अप्लाई भी कर सकते हैं।
एवोकाडो स्किन केयर टिप्स
आज हम आपको इस लेख में एवोकाडो से स्किन का ख्याल कैसे रखना है वो बताएंगे, जिससे आप स्किन पर कुदरती ग्लो ला सकते हैं।
एवोकाडो फॉर ग्लोइंग स्किन
एवोकाडो में मौजूद विटामिन-ए और विटामिन-ई स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसे फेस पर लगाने के साथ ही इसका जूस भी पिएं।
स्किन को धूप से बचाएं
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को धूप होने वाले सनटेन से बचाता है। साथ ही पॉल्यूशन से होने वाले नुकसान को भी कम करता है।
रिंकल्स कम करे
स्किन के रिंकल्स व झुर्रियों को एवोकाडो की मदद से कम कर सकते हैं। इसे या तो अपनी डाइट में शामिल करें या इससे फेशियल मास्क बनाएं।
दही और एवोकाडो फेस पैक
1/4 एवोकाडो, दो बड़े चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
एवोकाडो और जैतून का तेल
एक चम्मच ऑर्गेनिक जैतून के तेल के साथ मैश करके एवोकाडो मिलाएं। इस चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के पानी से धो लें। वीक में दो बार इसे अप्लाई करें।
एवोकाडो और दूध
दो बड़े चम्मच दूध के साथ आधा एवोकाडो मैश करके पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
ड्राई स्किन
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो एवोकाडो की मदद से स्किन को नेचुरल मॉइस्चराइज कर सकते हैं। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
फेस पैक फॉर ड्राई स्किन
इसके लिए एवोकाडो को मैश करके उसमें पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।
आंखों की ड्राईनेस करे दूर
एवोकाडो स्किन के लिए तो अच्छा है हि साथ ही यह आंखों के लिए भी कारगर है। यह आंखों की ड्राईनेस को दूर करता है।
आई क्रीम बनाएं
इसके लिए एक पके हुए एवोकाडो को मैश करके थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। बस आपकी आईक्रीम बनकर तैयार है। आप हर रात सोने से पहले इसे आंखों पर लगाएं।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें