आंवले से बने फेस मास्क से रखें स्किन का ख्याल
Smriti Kiran
2022-04-09,09:34 IST
www.herzindagi.com
विटामिन-सी हेल्दी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण है और आंवला विटामिन-सी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसे खाने व लगाने दोनों में इस्तेमाल किया जाता है।
इससे स्किन के कई समस्याओं से हम छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करना है और इसके क्या फायदे हैं-
आंवला जूस
आंवले को कद्दूकस कर इसका जूस निकाल सकते हैं और इसे अपने चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं। 15 मिनट के बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।
फायदे
आंवला के रस में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। यह चेहरे को मॉइश्चराइज रखने के साथ इंफेक्शन से भी बचाता है।
पपीता और आंवला
3 बड़े चम्मच पके पपीते का पल्प लें और उसे अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच आंवले का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
फायदे
यह फेस मास्क लगाने से स्किन के फाइन लाइन्स और रिंकल्स कम होते हैं। साथ ही यह पैक स्किन की चमक को बढ़ाने में मदद करता है।
आंवला, दही और एलोवेरा
2 बड़े चम्मच आंवला रस में एक बड़ा चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर सादे पानी से धो लें।
फायदे
एलोवेरा त्वचा को मुलायम बनाता है, जबकि आंवला और दही चेहरे की चमक को बनाए रखने का काम करते हैं। यह पैक वीक में एक बार जरूर ट्राई करें।
आंवला, दही और शहद
1 चम्मच आंवल जूस में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को 5 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें। फिर इसे अपने पूरे चेहरे न गर्दन पर लगाएं।
फायदे
लगभग 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को वीक में कम से कम दो बार यूज करें। इससे टैनिंग की समस्या कम होगी और चेहरे पर निखार आएगा।
गुड़हल फूल और आंवला
1 गुड़हल का फूल को रातभर पानी में भीगो दें। सुबह इसे 1 आंवला के साथ मिलाकर पीस लें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह पैक स्किन को नरिश करता है।
सलाह
आंवला से बने फेस मास्क आपकी त्वचा की रंगत को निखारने में हेल्प करता है, लेकिन मास्क अप्लाई करते समय ध्यान रखें कि यह आपके आंखों में न जाए और इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।
आप सूखे आंवला पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं। यह आपको आयुर्वेदिक शॉप पर आसानी से मिल जाएगा। अगर यह नहीं मिल रहा है, तो कच्चा आंवला को पीसकर यूज कर सकती हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ब्यूटी से रिलेटेड ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक herzindagi.com