मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट नहीं हैं और कम समय में आसानी से लग जाने वाले मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं तो एक नजर इन डिजाइन पर जरूर डालें।
मंडला मेहंदी डिजाइन
मंडला मेहंदी डिजाइन का विकल्प आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस डिजाइन को आप बहुत ही कम समय लगा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में आपको हथेली के सेंटर में गोल आकार की फ्लोरल डिजाइन बनानी है और फिर उसी को आगे बढ़ाते जाना है।
क्रिस-क्रॉस मेहंदी पैटर्न डिजाइन
इस मेहंदी डिजाइन में आप पत्तियों की सिंगल बेल को क्रिस-क्रॉस अंदाज में पूरे हाथों पर बना कर मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
फ्लोरल टिक्की मेहंदी डिजाइन
फ्लोरल टिक्की मेहंदी डिजाइन, मेहंदी लगाने का ट्रेडिशनल अंदाज है। इसे चुन कर आप अपने मेहंदी लगाने के शौक को पूरा कर सकती हैं। इस डिजाइन में आप फूल-पत्ती के साथ ही केरियां, पान के पत्ते और छोटे-छोटे पेड़ के डिजाइन भी बना सकती हैं।
शेडेड मेहंदी डिजाइन
शेडेड मेहंदी डिजाइन के लिए आप हाथों पर फ्लोरल मोटिफ डिजाइन बना कर उसके अंदर मेहंदी से शेड दे सकती हैं या फिर मेहंदी को उन मोटिफ के अंदर भर भी सकती हैं।
बड़े फूल वाली मेहंदी डिजाइन
बड़े फूलों और पत्तियों वाली डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगाने में बहुत कम समय लगता है। साथी यह दिखने में बहुत खूबसूरत नजर आती हैं।
बेल डिजाइन मेहंदी डिजाइन
बेल में मेहंदी डिजाइन में फूल-पत्ती की बेल, मोर की बेल, केरी की बेल मेहंदी की डिजाइन प्रमुख हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ मेहंदी से पूरी तरह से न भरे हों तो आप केवल मेहंदी की सिंगल बेल बना कर भी अपने मेहंदी लगाने के शौक को पूरा कर सकती हैं।
कटवर्क पीकॉक मेहंदी डिजाइन
कटवर्क पीकॉक मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत अच्छी लगती है। इस एक डिजाइन से ही आप पूरे हाथों को कवर कर सकती हैं।