सर्दियों में घी खाने के अनसुने नुकसान


Megha Jain
2023-02-17,15:19 IST
www.herzindagi.com

    घी खाने के फायदों के बारे में आपने बहुत सुना होगा। सर्दी हो या गर्मी इसे खाने से बॉडी को ताकत मिलती है और आप हेल्दी रहते हैं। लेकिन, इसके नुकसान के बारे में आपने शायद ही सुना हो। जी हां, सर्दियों में इसे खाने से बेहद नुकसान भी होते हैं। चलिए, इससे होने वाले नुकसान जान लें -

हार्ट के लिए नुकसानदायक

    घी बहुत ज्यादा खाने से हार्ट के मरीजों को नुकसान पहुंच सकता है। इसमें अच्छा-खासा फैट होता है जो दिल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

बढ़ाता है मोटापा

    क्लेरिफाइड बटर में फैट डेंस कंपोजिशन होता है। ये मोटापे के खतरे को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को ट्रिगर कर सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल

    सर्दियों में घी खाने से कोलेस्ट्रॉल हाई हो सकता है। ये ब्लड में जाकर जम जाता है जो नसों में ब्लॉकेज की समस्या को बढ़ा सकता है।

लिवर खराब हो जाता है

    सर्दी में ज्यादा घी खाने से लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। ठंड में ये जहर के समान बन जाता है। ज्यादा घी लिवर में फैटी लिवर और सूजन का कारण बनती है।

डाइजेशन होता है खराब

    डाइजेशन टीक न रहने पर घी नहीं खाना चाहिए। इससे गैस, एसिडिटी और इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है।

कफ की समस्या

    सर्दियों में ज्यादा घी गले और सीने में जाकर जम जाता है जिससे छाती में जकड़न महसूस होती है और कफ बाहर आने की जगह वहीं जमा रह जाता है।

सांस की समस्या

    ठंड में ज्यादा घी खाने से सांस की समस्या हो सकती है। ये छाती में जमने की वजह से सांस लेने में होने वाली दिक्कत पैदा कर सकता है।

    अगर आप भी ठंड में ज्यादा घी खाते हैं तो, आज ही बंद कर दें वरना इस तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com