देर से होते हैं पीरियड्स, तो खाएं ये चीजें


Nikki Rai
2023-01-01,08:28 IST
www.herzindagi.com

    बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं, जो पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं को झेलती हैं। कई लोगों को पीरियड्स समय से ना होकर देर से होते हैं, ये भी एक चिंता का विषय बन जाता है। इसके लिए कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करें। आइए जानें-

एक्सपर्ट की राय

    देर से पीरियड्स होने की समस्या से राहत के लिए कौन से फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए, इसको लेकर विस्तार से जानें डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट अनुपमा गिरोत्रा जी से-

दालचीनी

    इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को कम करने के लिए दालचीनी बेहतरीन है। इसके साथ ही ये दर्द को भी कम करती है। दालचीनी पेल्विक में ब्लड फ्लो को उत्तेजित करता है। इसे चाय की तरह पिएं।

अदरक

    इसके अंदर विटामिन सी और मैग्नीशियम होता है, जो अनियमित पीरियड की समस्या को कम करता है। इसे आप चाय या काढ़े की तरह पी सकते हैं।

अनानास

    ये फ्रूट अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत के लिए बहुत अच्छा माना गया है। इसके सेवन से बॉडी में रेड एंड व्हाइट ब्लड सेल्स का विकास होता है।

पपीता

    इसके अंदर कैरोटीन पाया जाता है, जो लेट होने वाले पीरियड्स की समस्या से राहत देता है। पपीता खाने से यूटर्स का फंक्शन सही रहता है और टाइम से पीरियड्स होते हैं।

कॉफी

    इसके अंदर कैफीन पाया जाता है, जो देर से होने वाले पीरियड्स की समस्या को कम करता है। इसके सेवन से पेल्विक में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसकी अधिक मात्रा में न लें।

हल्दी

    इसके अंदर मौजूद गुण शरीर के निचले हिस्से के ब्लड फ्लो में सुधार लाते हैं। पीरियड्स को समय पर लाने के लिए आप हल्दी का पानी या हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।

    आप भी देर से पीरियड्स आने से परेशान हैं, तो ये फूड्स अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com