दही के साथ बिल्कुल न खाएं ये चीजें, होगा नुकसान


Smriti Kiran
2023-02-03,18:18 IST
www.herzindagi.com

    दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों को खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानें वो चीजें क्या हैं?

दूध

    दही खाने के तुरंत बाद या साथ में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में सूजन, उल्टी, दस्त, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आम

    दही ठंडा होता है और आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इनदोनों को साथ में खाने से पेट संबंधित समस्याएं और स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है।

तली और भूनी हुई चीजें

    दही के साथ कई लोग तली औऱ भूनी हुई चीज खाते हैं, जैसे- परांठा। ऐसे कॉम्बिनेशन से पाचन क्रिया पर बुरा असर होता है और आप पूरा दिन थकान महसूस करते हैं।

प्याज

    दही खाने के साथ प्याज भूलकर भी न खाएं। इससे शरीर में एलर्जी, उल्टी, पेट में गैस आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मछली

    मछली के साथ भूलकर भी दही न खाएं। इससे स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं, जैसे- गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग आदि हो सकती है।

खट्टे फल

    दही के साथ खट्टे फल खाने से बचना चाहिए। इनदोनों को साथ में खाने से पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उड़द दाल

    उड़द दाल के साथ दही का भूलकर भी सेवन न करें क्योंकि इससे पेट संबंधित परेशानी, जैसे- एसिडिटी, सूजन, डायरिया की शिकायत हो सकती है।

पेट के लिए फायदेमंद

    रोजाना दही खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। बस बताए गए इन चीजों के साथ दही का सेवन न करें।

    आप भी दही खान के समय इन बातों का ख्याल रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com