इस दाल को खाते हैं ज्यादा तो जान लें नुकसान


Smriti Kiran
2023-02-04,07:23 IST
www.herzindagi.com

    उड़द दाल का इस्तेमाल कई तरह की चीजों में होता है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानें-

यूरिक एसिड बढ़ाए

    उड़द दाल ज्यादा खाने से ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है, जो सेहत के लिए घातक हो सकता है।

पाचन में नुकसान

    अगर पाचन संबंधित समस्याएं, जैसे- गैस, ब्लोटिंग है तो उड़द दाल का सेवन करने से बचना चाहिए।

स्टोन की शिकायत

    किडनी स्टोन की शिकायत है तो उड़द दाल खाने से बचना चाहिए। इससे यह समस्या और ज्यदा बढ़ सकती है।

गठिया रोगियों के लिए घातक

    गठिया के मरीजों के लिए उड़द दाल बेहद खतरनाक होता है। इसके सेवन से यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती हैं।

दवाई लेने पर

    अगर आप किसी प्रकार की दवाई ले रहे हैं तो भी उड़द दाल खाने से बचें या फिर डॉक्टर की सलाह पर लें।

ज्यादा सेवन न करें

    उड़द दाल का सेवन एक स्वस्थ इंसान के लिए लाभकारी है, लेकिन किसी भी चीज का अति सेवन शरीर को हानि ही पहुंचाता है, इसलिए सीमित मात्रा में इसे खाएं।

फायदे

    इन सब के अलावा आपको बता दें कि उड़द दाल सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। इसके सेवन से कमजोरी की समस्या, हड्डियों में दर्द की समस्या आदि दूर होती है।

    अगर आपको ऐसी कोई दिक्कत है तो उड़द दाल खाने से बचें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com