फर्टिलिटी पर असर डालते हैं ये फूड्स
Nikki Rai
2022-12-08,15:37 IST
www.herzindagi.com
मां बनने का सुख हर महिला के जीवन में बहुत खास होता है, लेकिन कई बार बहुत से लोग इस खुशी से वंचित रह जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे ही कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनके सेवन से महिलाओं की फर्टिलिटी पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। आइए जानें-
एक्सपर्ट की राय
महिलाओं में फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले फूड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी से। वे इस आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रही हैं, जो महिलाओं की फर्टिलिटी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं-
प्रोसेस्ड मीट
अगर आप मां बनने के सुख से वंचित नहीं रहना चाहती हैं, तो आज ही प्रोसेस्ड मीट जैसे मटन या बेकन के सेवन से परहेज करें। इसके अंदर हार्मफुल केमिकल नाइट्रेट पाया जाता है, जो फर्टिलिटी को प्रभावित करता है।
कैफीन
अगर आप कंसीव करने का प्लान बना रही हैं, तो ऐसे में आपको कैफीन युक्त पदार्थ जैसे चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है और आपके ओव्यूलेशन साइकल को डिस्टर्ब करता है। जिससे आपको कंसीव करने में समस्या होती है।
अल्कोहल
कई रिसर्च बताती हैं कि अल्कोहल के सेवन से पुरूष व महिलाओं दोनों में ही फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। यह महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स पर भी नेगेटिव असर डालता है, जिससे कंसीव करना मुश्किल हो जाता है।
सोडा
सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स भी महिलाओं की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इनमें कैफीन अधिक मात्रा में होता ही है, साथ ही इसमें शुगर भी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में इसके सेवन से परहेज करें।
हाई शुगरी फूड्स
अगर मां बनने की इच्छा रखती हैं, तो आपको हाई शुगरी फूड्स के सेवन से बचना होगा। ये सेल्स को डैमेज करते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है।
लो-फैट डेयरी फूड
लो-फैट डेयरी फूड्स का सेवन महिलाओं के लिए खतरनाक माना गया है। अगर डेयरी प्रोडक्ट्स से फैट हटा दिया जाए, तो इसके सेवन से महिलाओं में पीसीओएस और बांझपन का खतरा रहता है। ऐसे में हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स ही लें।
अगर आप भी जल्द ही कंसीव करने का प्लान बना रही हैं, तो इन फूड्स के सेवन से परहेज करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com