खाली पेट कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें


Yashasvi Yadav
2023-03-15,17:44 IST
www.herzindagi.com

    सुबह उठकर खाली पेट आपको क्‍या नहीं खाना चाहिए इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

खट्टे फल

    खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं। इनमें संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे फल शामिल हैं। इनमे सेहत का खजाना होता है लेकिन खाली पेट इन्हें लेने से यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। असल में खट्टे फल यानी साइट्रस फ्रूट्स ऐसिडिक होते हैं। इन्हें खाली पेट लेने से हार्टबर्न और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं।

टमाटर

    टमाटर में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टमाटर को खाली पेट खाना आपको फायदे के साथ ही नुकसान भी पहुंचा सकता है। असल में टमाटर के एसिडिक नेचर की वजह से यह खाली पेट खाने पर आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। खाली पेट टमाटर खाने से पेट में दर्द या अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

    भले ही आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पसंद हों, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं। फिर भी अगर आप इन्हें लेते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी खाली पेट इनका सेवन न करें।

सलाद

    सलाद आपके पाचन में मदद करता है और वजन कम करने में भी खूब मददगार होता है। सलाद फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट सलाद खाने से आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। खाली पेट सलाद लेने से पेट में गैस, हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

केला

    केले में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। यह एक अच्छा आहार है. केला मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है। लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। असल में केले में मौजूद ये पोष्टिक तत्व पेट में बेचैनी, उल्टी जैसी परेशानी पैदा कर सकते हैं।

शकरकंद

    शकरकंद को भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद पेक्टिन और टैनिन पेट में गैस्ट्रिक एसिड की परेशानी पैदा कर सकता है। जिसके कारण पेट में दर्द और सीने में जलन हो सकती है।

दही

    दही में कई सारे गुण होते हैं जो हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन दही को सुबह खाली पेट खाने से पेट में दर्द व मरोड़ की समस्या हो सकती है।

    अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।