फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 चीजें


Smriti Kiran
2023-02-02,18:21 IST
www.herzindagi.com

    महिलाओं की एग्स क्वालिटी अच्छी हो तो फर्टिलिटी बेहतर होती है। ऐसे में खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। आइए जानें क्या खाने से फर्टिलिटी बढ़ती है।

एवोकाडो

    एवोकाडो एक ऐसा फल होता है, जो महिलाओं के लिए सुपरफूड कहलाता है। इसमें मौजूद मोनोसैच्युरेटेड फैट प्रजनन से जुड़ी सेहत को बेहतर बनाता है। इसे आप सैंडविच, सलाद आदि में खा सकती हैं।

दाल और फलियां

    दाल और फलियां आयरन, विटमिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन के बेहतरीन सॉर्स होते हैं, जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

    ड्राई फ्रूट्स व नट्स, खासतौर पर खजूर, अंजीर औऱ किशमिश को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इनमें मौजूद सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स महिलाओं की फर्टिलिटी को बेहतर करता है।

बेरीज

    बेरीज, जैसे- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो एग्स को बेहतर बनाती है।

तिल

    सफेद और काला दोनों ही तिल में जिंक होता है, जो एग्स की क्वालिटी को बेहतर बनाता है, साथ ही इसमें मौजूद मोनोसैच्युरेटेड फैट फर्टिलिटी के लिए बेहतर होता है।

दालचीनी

    दालचीनी मसाला में मौजूद तत्व महिलाओं के एग्स की क्वालिटी को बेहतर बनाती है, साथ ही पीसीओडी की समस्या में भी आराम पहुंचाता है।

फाइबर युक्त चीजें

    फाइबर युक्त अनाज, फल व सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें। इससे ब्लड शुगर बैलेंस होता है और प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

    आप भी इन चीजों का सेवन करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com