फीमेल मास्टरबेशन के रोचक फैक्ट्स जानें


Geetu Katyal
2023-02-03,18:17 IST
www.herzindagi.com

    फीमेल मास्टरबेशन के बारे में लोगों की तरह-तरह की धारणा होती है। इस आर्टिकल में हम आपको फीमेल मास्टरबेशन से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताने वाले हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    ऑब्सटेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट (OBGYN), इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनुश्री पांडे पडगांवकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मास्टरबेशन से जुड़े मिथक और फैक्ट्स बताए हैं।

फीमेल मास्टरबेशन

    हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में पब्लिश हुई रिसर्च स्टडी बताती है कि महिलाओं के लिए मास्टरबेशन करना अच्छा होता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर महिलाएं अपने इस सुख को लेकर ध्यान नहीं देती हैं।

स्वास्थ्य होता है बेहतर

    2019 में आई NCBI की एक रिपोर्ट भी इसी तरह के दावे करती है और मानती है कि ये महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

मास्टरबेशन से जुड़े मिथक

    आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये लगता है कि महिलाएं मास्टरबेशन नहीं करती हैं और उन्हें इसकी जरूरत भी नहीं पड़ती है जो एक मिथक है।

मास्टरबेशन और कैरेक्टर

    महिलाओं के शरीर की संरचना अलग भले ही है, लेकिन ये उनके लिए भी जरूरी है। इसे कभी भी कैरेक्टर के साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

कूल दिखने के लिए मास्टरबेशन?

    महिलाओं के शरीर की जरूरत हो सकता है और इसे पर्सनल च्वाइस माना जा सकता है, लेकिन कोई कूल दिखने के लिए कर रहा है या ऐसा कुछ भी सोचना बिल्कुल गलत है।

सिर्फ वेजाइनल मास्टरबेशन होता है?

    डॉक्टर तनुश्री का कहना है कि ये सच नहीं है। अपने शरीर को कहीं भी टच किया जा सकता है और ये निजी च्वाइस पर निर्भर करता है। ये एक बहुत ही निजी फैसला है।

    तो ये थी फीमेल मास्टरबेशन से जुड़ी सारी जानकारी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com