पीरियड पैंटी के फैक्ट्स


Manisha Verma
2023-02-27,11:25 IST
www.herzindagi.com

    पीरियड पैन्टी का इस्तेमाल पैड के जगह पर पीरियड के समय आसानी से किया जा सकता है। इसे पहनना और धोना बहुत आसान है।

कितनी बार करें इस्तेमाल

    पीरियज पैंटी का इस्तेमाल बार बार धो कर किया जा सकता है। इसे पैड की तरह बहल कर फेकने की जरूरत नहीं पड़ती है।

बेस्ट प्रोडक्ट है पीरियड पैंटी

    जो महिलाएं पैड, मैंस्ट्रुयल कप, टैंपोन जैसी चीजों को इस्तेमाल करना पसंद नही करती है तो वो पीरियड पैंटी को एक विकल्प के तौर पर देख सकती है।

क्या है पीरियड पैंटी

    पीरियड पैंटी जो सैनिटरी पैड के रूप में काम करती हैं। ये दो टैम्पोन के रक्त के बराबर ब्लड को अवशोषित करता है।

नार्मल पैंटी की तरह होता है

    पीरियड पैंटी में माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर की कई परतें होती हैं। ये नार्मल अंडरवियर की तरह दिखते हैं लेकिन ये नमी को आसानी से सोखता है।

पर्यावरण के लिए है बेस्ट

    टैम्पोन या पैड जैसे डिस्पोजेबल आइटम की तुलना में पीरियड पैंटी कहीं बेहतर और पर्यावरण के लिए भी यह काफी अच्छा होता है। ऐसे में सभी महिला को पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करना चाहिए।

सामान्य पैंटी से महंगा होता है

    खैर यह सामान्य पैंटी की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगा होता है। पर इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि आपको कुछ समय के लिए पीरियड पैंटी का एक नया सेट खरीदने की ज़रूरत नहीं है।

हल्के और मध्यम फ्लो के लिए

    पीरियड पैंटी सभी के लिए नही है लेकिन अगर आपको हल्के और मध्यम फ्लो होता है तो यह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

    अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।