चाय के साथ न खाएं पराठा, होगा नुकसान
Megha Jain
2023-03-07,13:12 IST
www.herzindagi.com
सुबह ब्रेकफास्ट के टाइम पर कई लोग जल्दी-जल्दी में चाय के साथ पराठा खाकर ही निकल जाते हैं। शायद वो ये नहीं जानते कि ये चाय के साथ पराठे का कॉम्बिनेशन कितना नुकसानदायक है। जी हां, आज हम आपको चाय के साथ शौक से खाने वाले पराठे के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं -
हाई कोलेस्ट्रॉल
पराठे में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। इसे खाने से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिए, चाय और पराठा एक साथ नहीं खाने चाहिए।
हाई बीपी
चाय और पराठे में मौजूद फैट और ऑयल बॉडी में BP को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इससे हाइपरटेंशन की समस्या भी शुरू हो सकती है।
डायबिटीज का खतरा
चाय और पराठा काने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, सुबह के समय नाश्ते में चाय और पराठा नहीं खाना चाहिए।
लिवर के लिए नुकसानदायक
पराठे में तेल की मात्रा ज्यादा होती है। ये आपके लिवर को डैमेज कर सकती है। चाय और पराठा रोजाना खाने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
ब्लड शुगर की समस्या
नाश्ते में चाय-पराठा एक साथ खाने से बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल भी बढ़ सकता है। इसलिए, नाश्ते में सुबह ये न खाएं।
वजन बढ़ना
पराठे में ज्यादा मात्रा में सैचुरेटिड फैट होता है। इसी वजह से इसे नाश्ते में चाय के साथ खाने से बॉडी का फैट भी बढ़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
चाय-पराठे के अलावा चाय के साथ फ्रेंच फ्राइज, ब्रेड, हरी सब्जी, तेज नमक वाली चीजें जैसी कॉम्बिनेशन भी ट्राई करना नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आप भी चाय के साथ पराठा शौक से खा रहे हैं तो, आज ही बंद कर दें वरना ये नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com